फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Assistant Engineer Civil Examination Last chance for candidates included considered list absent in counselling

सहायक अभियंता सिविल परीक्षा: काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मलित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

Wed, 24 Jan 2024 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 07:52 PM IST
सार

सहायक अभियंता सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मलित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है।

विज्ञापन
Assistant Engineer Civil Examination Last chance for candidates included considered list absent in counselling
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्वायत्त शासन विभाग के सहायक अभियंता-सिविल के पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत जारी विचारित सूची में सम्मलित अभ्यर्थियों में से काउंसलिंग के दौरान अनुपस्थित रहे नौ अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 1 फरवरी 2024 को आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त पदों हेतु 29 दिसंबर 2023 को पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी। इस सूची में सम्मलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 16 जनवरी 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए आयोग द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उक्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को उक्त पदों के मूल परिणाम में सम्मिलित नहीं किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
विज्ञापन


राजस्व अधिकारी-ग्रेड द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी-वर्ग चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2022
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारी-ग्रेड द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी-वर्ग चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2022 के राजस्थान नगर पालिका अधीनस्थ सेवा एवं स्थानीय निकाय विभाग मंत्रालयिक सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा दिनांक 14 मई 2023 को आयोजित उक्त परीक्षा के संयुक्त विज्ञापन संख्या-09/परीक्षा/ईओ/आरओ एंड एईएन/डीएलबी/ईपी-1/2022-23 दिनांक 24.08.2022 द्वारा विज्ञापित पदों में राजस्थान नगर पालिका अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारी एवं स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों हेतु पद आरक्षित हैं।


इन आरक्षित पदों हेतु परीक्षा में सम्मिलित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो उक्त विभागों में कार्यरत तथा इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं को आयोग की वेबसाइट के एग्जाम डैश बोर्ड पर इंस्ट्रक्शन/लिंक्स/इंट.लेटर/सर्टिफिकेट्स में संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध प्रोफार्मा को डाउनलोड कर अपने विभाग के सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र जारी करवा कर 30 जनवरी से 5 फरवरी 2024 को रात्रि 12 बजे तक आवश्यक रूप से अपलोड करना होगा। प्रमाण-पत्र स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध अपने आवेदन को एडिट कर आइडेंटिफिकेशन एंड एनक्लोजर सेक्शन में दिए गए मिनिस्ट्रीयल एम्प्लॉई सेक्शन पर उपलब्ध मिनिस्ट्रीयल एम्प्लोयी सर्टिफिकेट पर अपलोड किए जा सकेंगे। इस संबंध में निर्धारित दिनांक के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed