फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Applications for Rajasthan Board of Secondary Education Main Exam 2025 start from tomorrow

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2025 के आवेदन कल से शुरू, जाने कैसे करे आवेदन

Wed, 24 Jul 2024 09:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

Ajmer: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा, वर्ष 2024 की पूरक एवं प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्य परीक्षा के आवेदन 25 जुलाई से 23 अगस्त तक भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Applications for Rajasthan Board of Secondary Education Main Exam 2025 start from tomorrow
राजस्थान बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा, वर्ष 2024 की पूरक एवं प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्य परीक्षा के आवेदन 25 जुलाई से 23 अगस्त तक भरे जाएंगे। उच्च माध्यमिक पूरक प्रायोगिक परीक्षा 25 से 30 जुलाई तक होगी। इसी तरह पूरक सैद्धांतिक परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा 2025 के आवेदन कल से
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य परीक्षा 2025 के लिए नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 25 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 24 अगस्त से 7 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह असाधारण परीक्षा शुल्क के साथ 13 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक आवेदन किया जा सकेगा। नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रूपये एवं स्वयंपाठी के लिए 650 रूपये निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रूपये प्रति विषय पृथक से देय होगा।
विज्ञापन


इन्हें रखा गया है शुल्क से मुक्त
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले छात्र (सीडब्ल्यूएसएन), दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी, युद्ध में वीरगति को प्राप्त या अपाहिज सैनिकों के बच्चों, पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। किन्तु इन्हें 50 रूपये टोकन शुल्क जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों की उच्च माध्यमिक स्तर की सम्बद्धता संबंधी कार्यवाही लंबित है, वे शीघ्र पूर्ण कर लें अन्यथा उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। बोर्ड की वेबसाइट एवं कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 एवं 0145-2627454 से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरक प्रायोगिक परीक्षा कल से, सैद्धांतिक परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 25 से 30 जुलाई तक अजमेर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सावित्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेन्ट्रल गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। पूरक सैद्धांतिक परीक्षा  12 से 14 अगस्त तक होगी। प्रायोगिक पूरक परीक्षा अजमेर स्थित परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। परीक्षा में प्रविष्ठ होने वाले परीक्षार्थियों की सूचना एवं प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाईट पर जाकर मुख्य परीक्षा 2024 का नामांकन अथवा नाम/जिला दर्ज कर पूरक प्रायोगिक परीक्षा का नामांक, परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केन्द्र की सूचना ज्ञात कर, प्रवेश पत्र डाउनलोड करें एवं संबंधित निर्देशों की पालना करें। 

नियमित परीक्षार्थी प्रवेश पत्र को अपने शाला प्रधान एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपने मुख्य सैद्धान्तिक परीक्षा के केन्द्राधीक्षक से अग्रेषित करावें। परीक्षार्थी निर्धारित तिथि एवं परीक्षा केन्द्र पर उसके द्वारा जमा कराए गए पूरक प्रायोगिक परीक्षा शुल्क की रसीद, मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र अथवा अन्य कोई फोटो युक्त पहचान पत्र अपने साथ में लाएं। जिन परीक्षार्थियों का पूरक प्रायोगिक परीक्षा शुल्क संबंधित विद्यालय/केन्द्र द्वारा ऑनलाइन जमा नही कराया गया है ऐसे नियमित परीक्षार्थी 2200 रूपये एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी 2250 रुपये के शुल्क का ड्राफ्ट सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के नाम बनवाकर परीक्षा केन्द्र पर जमा करावें। शुल्क के अभाव में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जाएगी।


नियमित परीक्षार्थी जिनकी चित्रकला विषय में पूरक प्रायोगिक परीक्षा निहित है, वे अपने विद्यालय से सत्रीय अंक (पूर्णांक 20 में से) अनिवार्य रूप से प्राप्त कर परीक्षा केन्द्र पर जमा करावें बाद में इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पूरक प्रायोगिक परीक्षा में नियत तिथि पर परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर परीक्षार्थी को परीक्षा में अनुपस्थित मानकर परिणाम जारी कर दिया गया जाएगा। यदि परीक्षार्थी के पूर्व घोषित परिणाम में प्रायोगिक विषय के साथ अंकित है तो परीक्षार्थी को प्रायोगिक परीक्षा के बाद सैद्धान्तिक परीक्षा में भी परीक्षा कार्यक्रमानुसार प्रविष्ठ होना है। उपरोक्त संदर्भ में अन्य कोई जानकारी दूरभाष 0145-2623776 पर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed