फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Worm found in breakfast served by mega mess of Central University, ABVP demands action

Ajmer: सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मेगा मेस द्वारा परोसे गए नाश्ते में निकला कीड़ा, ABVP ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 11 May 2023 09:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 09:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आसुराम डूकिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय प्रशासन के लापरवाही रवैया को दर्शाती है, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्च में और इससे पहले भी इस प्रकार की लापरवाही दिखाई है। मेस का संचालन कर रही कंपनी का टेंडर निरस्त कर मामले की जांच की जाए।

विज्ञापन
Ajmer: Worm found in breakfast served by mega mess of Central University, ABVP demands action
नाश्ते में निकला कीड़ा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अजमेर के बांदरसिंदरी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय की मेगा मेस में सुबह के नाश्ते में एक कीड़ा निकला। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष सत्यम राय की अगुवाई में हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया और कुलसचिव कर्नल वी वेंकट को ज्ञापन देकर इस विषय के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि गुरुवार सवेरे विद्यार्थियों को जब नाश्ता दिया जा रहा था, तो ब्रेड में मरा हुआ कीड़ा निकला। जिससे विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। नाश्ते में कीड़ा निकलने से विद्यार्थी सहम गए और शोर मचाया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन ने आकर मामला शांत करवाया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मेगा मेस में पहले भी  मरी हुई छिपकली और कीड़े निकल चुके हैं। जिसके बाद कंपनी ने लिखित में माफी मांगी थी। अब फिर से हुई घटना के कारण विद्यार्थियों में रोष है। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की प्रशासन को दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाने की स्पष्ट चेतावनी है।

विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आसुराम डूकिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय प्रशासन के लापरवाही रवैया को दर्शाती है, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्च में और इससे पहले भी इस प्रकार की लापरवाही दिखाई है। मेस का संचालन कर रही कंपनी का टेंडर निरस्त कर मामले की जांच की जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कंपनी को टेंडर दिया जाए
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी और केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सत्यम राय ने कहा कि दोषी कंपनी को जल्द हटाकर अन्य गुणवत्तापूर्ण कंपनी को टेंडर दिया जाए। कई बार विद्यार्थियों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत भी होती है उसमें भी इसी कंपनी का दोष है। खाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा और ना ही साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए कीड़े और छिपकलियां आए दिन भोजन में निकलती हैं। कंपनी पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed