फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : Sudden death while dancing in Bhajan Sandhya, accident happened in a program on Devshayani Ekadashi

Ajmer News: भजन संध्या में नाचते हुए अचानक हुई मौत, देवशयनी एकादशी पर आयोजित कार्यक्रम में हुआ हादसा

Sat, 20 Jul 2024 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 03:59 PM IST
सार

देवशयनी एकादशी पर जिले के पीसांगन क्षेत्र में खाकी जी महाराज के मंदिर परिसर में चल रही भजन संध्या के दौरान भजन पर नाचने उठे एक धर्मप्रेमी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
Ajmer : Sudden death while dancing in Bhajan Sandhya, accident happened in a program on Devshayani Ekadashi
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कभी-कभी देखते ही देखते कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी हम कभी परिकल्पना तक नहीं कर सकते। कुछ ऐसा ही वाकया राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन में गुरुवार की मध्यरात्रि में देवशयनी एकादशी पर खाकी जी महाराज के मंदिर परिसर में चल रही भजन संध्या में हुआ। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीसांगन में खाकी जी महाराज के मंदिर परिसर में देवशयनी एकादशी के अवसर पर 17-18 जुलाई की मध्यरात्रि को बुधवाड़ा निवासी हाथीराम जाट एवं तुलसीराम लारा एंड पार्टी के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन हो रहा था। भजन संध्या में पीसांगन के शिव कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय धर्मप्रेमी बाबूलाल कहार भी भेरू जी महाराज के भजनों पर नाचने-झूमने लगा। इसी दौरान भजन गायक हाथीराम जाट ने गाया "आयो हरि आयो बाबू जी कहार क्या बात अमर हो ज्यावे" और इसके अगले ही क्षण नाचता-झूमता बाबूलाल कहार अचानक से लड़खड़ाता हुआ जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोग बाबूलाल को तुरंत ही उपचार के लिए पीसांगन स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे हृदयाघात के कारण मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बाबूलाल के शव को अस्पताल से घर के लिए लेकर रवाना हुए। पीसांगन स्थित मुक्तिधाम में बाबूलाल कहार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक घटे घटनाक्रम के बाद भजन संध्या को भी विराम दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed