{"_id":"66cdf837aa563834870814ea","slug":"ajmer-sp-changed-his-decision-issued-transfer-order-and-canceled-now-discussions-are-happening-everywhere-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : एक ही दिन में एसपी ने बदला खुद का फैसला, ट्रांसफर आदेश जारी करके निरस्त किया, अब हो रही है हर तरफ चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : एक ही दिन में एसपी ने बदला खुद का फैसला, ट्रांसफर आदेश जारी करके निरस्त किया, अब हो रही है हर तरफ चर्च
Tue, 27 Aug 2024 09:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 09:31 PM IST
सार
आज जिले के पुलिस अधीक्षक ने महकमे में जारी किए गए अपने ही आदेश को निरस्त कर दोबारा नया आदेश जारी किया। एक ही दिन में ट्रांसफर आदेश बदलने का एसपी का यह फैसला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने एक ही दिन में अपने आदेश को बदलते हुए नया आदेश जारी किया। गौरतलब है कि मंगलवार को अजमेर एसपी विश्नोई ने पहले छह सीआई-एसआई के तबादले किए और बाद में इस आदेश को अपरिहार्य कारण बताते हुए निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विश्नोई की ओर से पहले जारी किए गए आदेश में हरीश चौधरी/ अमरचंद को प्रभारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, अजमेर से थानाधिकारी, पुलिस थाना किशनगढ़, रूपाराम/ दूदाराम थानाधिकारी, पुलिस थाना किशनगढ़ से थानाधिकारी, पुलिस थाना बांदर सिंदरी, श्याम सिंह/ जयसिंह को थानाधिकारी, पुलिस थाना अलवर गेट से प्रभारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, अजमेर लगाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार घनश्याम सिंह/ हरदान सिंह को पुलिस लाईन, अजमेर से थानाधिकारी, पुलिस थाना अलवर गेट, विमला/ओमप्रकाश थानाधिकारी, महिला थाना, अजमेर से पुलिस लाईन, अजमेर, पारूल यादव/ रतन सिंह यादव को थानाधिकारी, पुलिस थाना बांदर सिंदरी से थानाधिकारी, महिला थाना, अजमेर नियुक्ति दी थी लेकिन बाद में एसपी ने तुरंत ही अपरिहार्य कारण बताते हुए आदेश निरस्त कर दिए। एक दिन में आदेश बदलने का आदेश अब शहर के साथ पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन