{"_id":"651ffab1039c5e71d904887c","slug":"ajmer-rtdc-chairman-dharmendra-rathore-says-in-nath-yogi-samaj-conference-gehlot-government-is-your-well-wishe-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: नाथ योगी समाज सम्मेलन में RTDC चेयरमैन राठौड़ बोले- कांग्रेस पार्टी और हमारी सरकार ही आपकी हितैषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: नाथ योगी समाज सम्मेलन में RTDC चेयरमैन राठौड़ बोले- कांग्रेस पार्टी और हमारी सरकार ही आपकी हितैषी
Fri, 06 Oct 2023 05:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:46 PM IST
सार
अजमेर जिले में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने नाथ योगी समाज के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान राठौड़ ने कहा, कांग्रेस पार्टी और हमारी सरकार ही नाथ योगी समाज की हितैषी है।
विज्ञापन
नाथ योगी समाज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के जनाना अस्पताल रोड लोहागल स्थित खानपुर गार्डन में शुक्रवार को नाथ योगी समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ रहे और अध्यक्षता घुमंतु और अर्ध-घुमंतु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योगी समाज के कल्याण के लिए गुरु गोरखनाथ बोर्ड बनाया। हाईकमान और हमारी सरकार ने घुमंतु और अर्ध-घुमंतु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी को बनाया है। उन्होंने कहा कि योगी नाथ समाज की खास बात यह है कि उन्होंने जो वचन दे दिया, वे अपने वचन से पीछे नहीं हटते हैं। हमारी पार्टी ने पहली बार नाथ योगी समाज को पार्टी से टिकट दिया। दूसरी बार उर्मिला योगी को टिकट दिया।
विज्ञापन
चेयरमैन राठौड़ ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते कहा कि बीजेपी ने आज तक नाथ योगी समाज की सुध नहीं ली है। बीजेपी ने नाथ योगी समाज को एक बार भी टिकट नहीं दिया है और न ही कोई मंत्री पद दिया है। जाहिर तौर पर कांग्रेस पार्टी और हमारी सरकार ही योगी नाथ समाज की हितैषी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी समाजों के उत्थान और विकास के लिए काम किया है। महिलाओं को मोबाइल देने और रोडवेज बसों में किराए की छूट देने सहित महिला सुरक्षा के लिए अहम फैसले किए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में घुमंतु और अर्ध-घुमंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष उर्मिला योगी ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाथ योगी समाज के उत्थान के लिए कल्याण बोर्ड बनाए हैं। आरटीडीसी राठौड़ के प्रयास से योगी नाथ समाज के बोर्ड बने हैं और राठौड़ के सहयोग से राज्यमंत्री बन सकी। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि नाथ योगी समाज चेयरमैन राठौड़ का साथ दें, तभी मेरा सम्मान होगा। राठौड़ योगी समाज के लिए पूर्ण रूप से साथ हैं।
इस दौरान नाथ समाज के थान सिंह योगेश्वर, सोहननाथ, प्रभुनाथ, बाबूलाल, भागचंद, मांगीनाथ, हर्षित योगी, ओमनाथ, भेरुनाथ, रतननाथ, दुर्गानाथ, गोपाल बिरला, गणेशनाथ, परमेश्वर योगी, सुरेंद्रनाथ और शंभूनाथ आदि ने चेयरमैन राठौड़ का स्वागत किया। चेयरमैन राठौड़ के साथ ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर, हमीद चीता, सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, छोटू सिंह रावत और रवि दगदी आदि मौजूद रहे।