फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Road Accident Bus hits devotees in Nasirabad three dead 3 injured

Ajmer Road Accident: नसीराबाद में बस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 3 लोग घायल

Mon, 25 Dec 2023 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

Ajmer Road Accident: अजमेर जिले के नसीराबाद में हाइवे पर हादसा हुआ है। यहां बस ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत और तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ajmer Road Accident Bus hits devotees in Nasirabad three dead 3 injured
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने वहां से गुजर रहे कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायलों को अजमेर के जवाहर लाल अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि मरने वाले तीनों लोग रास्ते में पैदल चल रहे थे, जिन्हें बस ने कुचल दिया। हादसे में भंवरलाल पुत्र सुंदरलाल निवासी ढाणी लक्ष्मीपुर खरेड़ा (टोंक) और कमलेश कुमार पुत्र मांगीलाल निवासी खटीकों का मोहल्ला, राजगढ़ (अजमेर) व विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लाल सिंह पुत्र जोर सिंह (60) निवासी पाली और निशा पत्नी रामावतार निवासी अलवर घायल हो गए। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ पुलिस चौकी के सामने रोड पर राजगढ़ भेरू धाम के मनोकामना स्तंभ की वर्षगांठ पर श्रद्धालु आए थे। जो वापस लौटने के लिए रोड पर बैठे थे। इस दौरान पीछे से आई बस के ब्रेक फेल हो गए और वह सड़क पर जा रहे यात्रियों पर चढ़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो से तीन लोग घायल हो गए, जिनका अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed