{"_id":"658972c57d23e743cb052fee","slug":"ajmer-road-accident-bus-hits-devotees-in-nasirabad-three-dead-3-injured-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Road Accident: नसीराबाद में बस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 3 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Road Accident: नसीराबाद में बस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 3 लोग घायल
Mon, 25 Dec 2023 05:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:47 PM IST
सार
Ajmer Road Accident: अजमेर जिले के नसीराबाद में हाइवे पर हादसा हुआ है। यहां बस ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत और तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने वहां से गुजर रहे कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायलों को अजमेर के जवाहर लाल अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि मरने वाले तीनों लोग रास्ते में पैदल चल रहे थे, जिन्हें बस ने कुचल दिया। हादसे में भंवरलाल पुत्र सुंदरलाल निवासी ढाणी लक्ष्मीपुर खरेड़ा (टोंक) और कमलेश कुमार पुत्र मांगीलाल निवासी खटीकों का मोहल्ला, राजगढ़ (अजमेर) व विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लाल सिंह पुत्र जोर सिंह (60) निवासी पाली और निशा पत्नी रामावतार निवासी अलवर घायल हो गए। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ पुलिस चौकी के सामने रोड पर राजगढ़ भेरू धाम के मनोकामना स्तंभ की वर्षगांठ पर श्रद्धालु आए थे। जो वापस लौटने के लिए रोड पर बैठे थे। इस दौरान पीछे से आई बस के ब्रेक फेल हो गए और वह सड़क पर जा रहे यात्रियों पर चढ़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो से तीन लोग घायल हो गए, जिनका अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन