फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer police caught 15 gamblers near SP office

Ajmer News: एसपी कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर चल रहा था जुआ, आईपीएस ने दी दबिश, 15 जुआरी पकड़े

Fri, 01 Mar 2024 06:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Mar 2024 06:33 PM IST
सार

पकड़े गए जुआरियों से 60 हजार रुपये की राशि जब्त की गई। प्रशिक्षु आईपीएस की कार्रवाई से सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Ajmer police caught 15 gamblers near SP office
ठिकाने से बरामद हुआ सामान। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अजमेर शहर में लगातार पुलिस जुए-सट्टे के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अजमेर विकास प्राधिकरण के सामने गली में चल रहे जुए व सट्टे के ठिकाने पर दबिश देकर मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से 60 हजार रुपये नकदी भी जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में खलबली मच गई। प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि इनफॉर्मर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआरियों के ठिकाने पर दबिश दी और वहां से 15 जुआरियों को 60 हजार रुपये की नकदी के साथ में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ताश पत्ते सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। जुआरियों ने जुआ खिलाने वाले के लिए बाकायदा ऑफिसनुमा कमरा बना रखा था और कमरे के अंदर सट्टे के बाजारों के नाम के बोर्ड दीवारों पर टांग रखे थे। 
विज्ञापन


गौर करने वाली बात ये है कि जिस जगह जुआ और सट्टा चल रहा था वो एसपी कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर है, लेकिन थाना पुलिस को इसकी खबर नहीं थी। आज प्रशिक्षु आईपीएस की कार्रवाई से सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed