{"_id":"66b4c971bb82b349ae00cc9c","slug":"ajmer-police-169-lost-mobile-phones-worth-rs-57-lakh-recovered-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Police: गुम हुए 57 लाख कीमत के 169 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने मालिकों को वापस लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Police: गुम हुए 57 लाख कीमत के 169 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने मालिकों को वापस लौटाया
Thu, 08 Aug 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:04 PM IST
सार
अजमेर पुलिस ने शानदार काम कर दिखाया है। पुलिस ने गुम हुए 57 लाख कीमत के 169 मोबाइल फोन बरामद किया और जिनके थे उनको वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
अजमेर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिला पुलिस ने लोगों के गुम हुए मोबाइल लौटाकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 169 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 57 लाख रुपये है।
विज्ञापन
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया, दरगाह में जियारत के लिए आने वाले जायरीन सहित अन्य लोगों के गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ कर मालिकों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर साइबर टीम की मदद से 169 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 57 लाख रुपये है।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए गए। इसके बाद मोबाइल मालिक के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने अजमेर जिला पुलिस को धन्यवाद दिया। एसपी बिश्नोई ने बताया कि मोबाइल के साथ ही उसके कवर में लोगों के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे, जो पुलिस ने बरामद किए हैं। एसपी ने बताया, अजमेर पुलिस गुम हुए मोबाइल पर कार्रवाई करते हुए अब तक 817 मोबाइल बरामद कर चुकी है और उनके मालिकों का पता लगाकर उनको लौटने का काम कर रही है। पुलिस के इस कार्य की आमजन सराहना कर रहा है और अपना मोबाइल पाकर खुश हो रहा है।
विज्ञापन