फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer People congratulated Speaker Vasudev Devnani on cancellation of Telangana House allotment

Ajmer: तेलंगाना हाऊस आवंटन निरस्त होने पर लोगों ने स्पीकर देवनानी का किया अभिनंदन, बोले- संघर्ष को मिली सफलता

Fri, 09 Feb 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 10:42 PM IST
सार

तेलंगाना हाऊस आवंटन निरस्त होने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि आमजन की भावनाओं का सम्मान हुआ और संघर्ष को सफलता मिली है।

विज्ञापन
Ajmer People congratulated Speaker Vasudev Devnani on cancellation of Telangana House allotment
वासुदेव देवनानी का अभिनंदन करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि तेलंगाना हाऊस का आवंटन निरस्त करना आमजन की भावनाओं का सम्मान है। हमने क्षेत्र के विकास और लोगों की भावनाओं को दृष्टि में रखते हुए काम किया। इस आवंटन को निरस्त करने के लिए कई साल तक संघर्ष किया गया, जिसका परिणाम अब मिला है।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों के बाद नगरीय विकास विभाग ने कोटड़ा आवासीय योजना में तेलंगाना हाऊस का आवंटन रद्द कर दिया था। इस उपलक्ष्य में अजमेर में विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को देवनानी का अभिनंदन किया। संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारी गिरधर गौड़, शंकर सिंह रावत, जितेन्द्र शेखावत, मुकेश शर्मा, महेश सांखला, पिया शर्मा और सोनिया शर्मा सहित दर्जनों कमेटी के सदस्यों ने देवनानी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहर के लोग लंबे समय से भूमि आवंटन का विरोध कर रहे थे। हमने इसे अपने संकल्प-पत्र में भी शामिल किया था। उन्होंने बताया कि नगरीय विकास विभाग ने अजमेर विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव के तहत तेलंगाना सरकार के फेसिलिटी सेन्टर कम गेस्ट हाउस के लिए कोटड़ा आवासीय योजना में चिन्हित 5021.19 वर्गमीटर भूमि का आवंटन निरस्त किया है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रस्तावित अल्पसंख्यक छात्रावास को भी पूर्व में इस जगह से अन्यत्र स्थानान्तरित करवा दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवनानी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की कमजोर इच्छा शक्ति के चलते यह मामला दबा पड़ा रहा और नई सरकार के आते ही इस काम को पूरा किया गया। इस आवंटन के निरस्त होने से क्षेत्र के लोगों को भविष्य में होने वाली कई तरह व्यवहारिक समस्याओं और आम जनजीवन से जुड़ी पीड़ा से बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने तेलंगाना हाऊस का आवंटन निरस्त करवाने को अपने संकल्प-पत्र में शामिल किया था। राज्य सरकार के गठन के बाद जिला कलेक्टर और नगरीय विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि इसका आवंटन तुरंत निरस्त किया जाए।

इस प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए नगरीय विकास विभाग ने आवंटन निरस्त करने को मंजूरी दे दी है। देवनानी ने कहा कि विभिन्न संगठन एवं आमजन ने आग्रह किया था कि क्षेत्र के विकास और सुविधा को देखते हुए इसका आवंटन निरस्त किया जाए। भविष्य में भी इसी सोच के साथ शहरवासियों के हित में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।


इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, सतीश बंसल, संदीप धाभाई, शंकर सिंह राठौड़, सीताराम शर्मा, मनोज मामनानी, प्रतिभा पाराशर, महेन्द्र जादम, अरविन्द पाराशर, दिनेश खण्डेलवाल, राजकुमार ललवानी, अनिल नरवाल, अनुपम गोयल, सुनिल सिंह राजावत, मनीष शर्मा, रमेश चन्द सेन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed