Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Nitrogen Gas Leak: 3 people including factory owner died in Beawar gas tragedy

Ajmer Nitrogen Gas Leak: गैसकांड में फैक्टरी मालिक समेत 3 की मौत, 60 से ज्यादा भर्ती, प्रशासन ने खाली करवाए घर

Tue, 01 Apr 2025 06:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Apr 2025 06:04 PM IST
सार

हादसा सोमवार रात हुआ, जिसमें फैक्टरीमालिक सुनील सिंघल, नरेंद्र सोलंकी और दयाराम की जान चली गई। गैस रिसाव के कारण 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया गया। अजमेर कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Ajmer Nitrogen Gas Leak: 3 people including factory owner died in Beawar gas tragedy
ब्यावर की केमिकल फैक्टरी में नाइट्रोजन गैस लीक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के ब्यावर में सोमवार रात एक तेजाब फैक्टरी के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस के रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में फैक्टरी मालिक सुनील सिंघल (47) समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से प्रभावित 60 से अधिक लोगों को ब्यावर और अजमेर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गैस का प्रभाव इतना गंभीर था कि आसपास के इलाकों में कई पालतू और आवारा जानवरों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना ब्यावर के बाड़िया क्षेत्र स्थित सुनील ट्रेडिंग कंपनी में सोमवार रात करीब 10 बजे हुई। फैक्टरी के गोदाम में खड़े टैंकर से अचानक नाइट्रोजन गैस का रिसाव शुरू हो गया। रिसाव इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही सेकंड में गैस आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैल गई। गैस की चपेट में आने से स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगीं।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक सुनील सिंघल पूरी रात गैस को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे रहे। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह दो अन्य पीड़ित, नरेंद्र सोलंकी (40) और दयाराम (52) ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से बीमार दो अन्य मरीज, बाबूलाल (54) और लक्ष्मी देवी (62), अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजमेर में टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक, 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, ऑक्सीजन दी गई

Trending Videos

Ajmer Nitrogen Gas Leak: 3 people including factory owner died in Beawar gas tragedy
ब्यावर की केमिकल फैक्टरी में टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात करीब 11 बजे तक गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फैक्टरी के आसपास के घरों को खाली करवा दिया। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंघल ने बताया कि गैस रिसाव के दौरान उनके परिवार को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी, जिसके बाद उन्होंने खुद ही घर छोड़ने का फैसला किया। वहीं, कई अन्य परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

ये भी पढ़ें- विधायक का पत्र लीक होने के मामले में बोले मदन राठौड़, चिकित्सा मंत्री का इसमें कोई हाथ नहीं

जांच जारी, फैक्ट्री सील
घटना के बाद अजमेर के कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने फैक्टरी को सील करने के आदेश दिए हैं। ब्यावर एसडीएम दिव्यांश सिंह ने बताया कि फैक्ट्री की गहन जांच की जा रही है। नगर परिषद, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पूरे क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा। प्रशासन ने इस हादसे को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है और वे अपने घरों में लौटने से डर रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ और क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। यह हादसा एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई लोग प्रभावित हुए। प्रशासन की जांच रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और आगे क्या कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed