फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: The rapists did not even spare the cows, this disgusting act came to light at 2 places in same day

शर्मनाक : गायों को भी नहीं बख्शा दुष्कर्मियों ने, एक ही दिन में दो जगह सामने आया घिनौना कृत्य

Mon, 01 Jul 2024 11:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:43 PM IST
सार

अजमेर जिले में आज एक साथ दो शर्मनाक मामले सामने आए। एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों मे रोष व्याप्त है। पुलिस ने इस घिनौनी हरकत के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ajmer News: The rapists did not even spare the cows, this disgusting act came to light at 2 places in same day
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्रवासियो में रोष व्याप्त है। एक ही दिन में इस तरह की लगातार दो घटनाएं होने के बाद लोगों में गुस्सा है। पहला मामला अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घुघरा इलाके से सामने आया, जहां एक व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला शहर के अलवर गेट थाना क्षेत्र का है, यहां भी एक अज्ञात व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। घटना सेंट थॉमस स्कूल, जादूगर क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो के आधार पर शिकायतकर्ता ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अलवर गेट थाने के एएसआई मोतीलाल चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक ही दिन में इस तरह की घिनौनी हरकत की दूसरी वारदात सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed