फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Swabhiman kitchen started JLN full meal will be available for one rupee Vasudev Devnani inaugurated

Ajmer News: JLN में स्वाभिमान रसोई की शुरुआत, एक रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा, वासुदेव देवनानी ने किया उद्घाटन

Sat, 22 Feb 2025 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 03:46 PM IST
सार

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में शनिवार को स्वाभिमान भोज रसोई की शुरुआत की गई। रसोई में आने वाले लोगों को एक रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से रसोई की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन
Ajmer News Swabhiman kitchen started JLN full meal will be available for one rupee Vasudev Devnani inaugurated
स्वाभिमान रसोई की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में अनुशासनहीनता को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही। देवनानी ने स्पष्ट किया कि सदन में नियमों और परंपराओं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सत्ता पक्ष के प्रस्ताव पर छह विधायकों के निलंबन की कार्रवाई की गई है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सदन में टैबलेट्स को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि कोई भी टैबलेट तोड़ा नहीं गया है। जानकारी के अभाव में कुछ विधायकों ने टैबलेट स्टैंड का उपयोग किया, जबकि कुछ ने अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पहली बार डिजिटल प्रक्रिया अपनाने के कारण प्रारंभिक दिक्कतें आई हैं, लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन


जेएलएन अस्पताल में स्वाभिमान भोज रसोई का उद्घाटन
सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला की अनुकरणीय पहल पर अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए स्वाभिमान भोज रसोई का शुभारंभ शनिवार को किया गया। स्वाभिमान भोज रसोई का शुभारंभ राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जवाहर फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह सराहनीय काम किया है, जिसे अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वाभिमान भोज में भोजन का साथ भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन के रजनीश वर्मा ने बताया कि अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में दूरदराज से आने वाले मरीज के परिजनों को एक रुपये में शुद्ध सात्विक एवं पौष्टिक भरपेट खाना उपलब्ध कराया जाएगा। जवाहर फाउंडेशन ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 1800 स्क्वॉयर फीट की आधुनिक तकनीक से निर्मित अस्थाई रसोई का 28 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया है। स्वाभिमान भोज रसोई को मंडपम का आकार देकर सुसज्जित किया गया है।


शुभारंभ समारोह में टीम जवाहर फाउंडेशन में गोपाललाल माली, राजेंद्र गोयल, शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, मामराज सैन, लोकेंद्र पांडे, अतुल अग्रवाल और चिराग टेलर सहित अन्य मौजूद रहे। जवाहर फाउंडेशन स्वाभिमान भोज रसोई स्वाभिमान शिक्षा एवं स्वाभिमान जल के द्वारा समाज सेवा कर रही है। उल्लेखनीय है कि जवाहर फाउंडेशन द्वारा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अलवर गेट पर 3 वर्ष पूर्व स्वाभिमान भोज रसोई प्रारंभ की थी। स्वाभिमान भोज रसोई अलवर गेट पर प्रतिदिन औसतन 300 जरूरतमंद व्यक्तियों को एक रुपये में खाना परोसा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed