फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Raped a woman on the pretext of claiming her husband's death, also grabbed her jewelery

Ajmer News: पति की मौत के क्लेम का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, सोने-चांदी के जेवर भी हड़पे

Tue, 09 Apr 2024 10:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 10:20 PM IST
सार

पति की मौत का क्लेम दिलाने का झांसा देकर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से उसके जेवर भी हड़प लिए।

विज्ञापन
Ajmer News: Raped a woman on the pretext of claiming her husband's death, also grabbed her jewelery
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के अराई थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला को पति की मौत का क्लेम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करके उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने कहा है कि आरोपी ने उसके गहने भी हड़प लिए। 

विज्ञापन


अराई थाना पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि साल 2018 में उसके पति की मौत हो गई थी, तभी गांव में रहने वाला युवक उसके घर आया और पति की मौत का क्लेम पास करवाने का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उसके सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। साथ ही पति की मौत पर मिले क्लेम के पैसे भी आरोपी ने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed