{"_id":"65d760b8e96ffa164a0701c7","slug":"ajmer-news-middle-aged-man-dies-due-to-drowning-in-trunk-dead-body-found-floating-in-water-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत, नाश्ता कर घर से निकला था और पानी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत, नाश्ता कर घर से निकला था और पानी में उतराता मिला शव
Thu, 22 Feb 2024 08:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:27 PM IST
सार
डिग्गी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर से नाश्ता करके निकला था और फिर डिग्गी में भरे पानी के बीच अधेड़ का उतराता हुआ शव मिला।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले के नसीराबाद में गुरुवार शाम फ्रामजी चौक स्थित लाल डिग्गी में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव निकलवा कर राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चीर घर में रखवाया।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त गोरधन दास मंघानी पुत्र वासुदेव मंघानी उम्र 56 वर्ष राजनारायण रोड निवासी, नसीराबाद के रूप में हुई है। मृतक के भाई हरिकिशन पुत्र वासुदेव ने बताया कि उसका भाई गोरधन दास मंघानी सुबह घर से नाश्ता करके निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। शाम करीब पांच बजे उसकी लाश पानी की डिग्गी में तैरती हुई मिली, जिसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को लाल डिग्गी से निकलवा कर राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चीर घर में रखवा दिया। मृतक के भाई ने सिटी थाना पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसकी मौत पर कोई अन्य शक नहीं है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन