फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Middle-aged man dies due to drowning in trunk dead body found floating in water

Ajmer News: डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत, नाश्ता कर घर से निकला था और पानी में उतराता मिला शव

Thu, 22 Feb 2024 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 08:27 PM IST
सार

डिग्गी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर से नाश्ता करके निकला था और फिर डिग्गी में भरे पानी के बीच अधेड़ का उतराता हुआ शव मिला।

विज्ञापन
Ajmer News Middle-aged man dies due to drowning in trunk dead body found floating in water
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद में गुरुवार शाम फ्रामजी चौक स्थित लाल डिग्गी में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव निकलवा कर राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चीर घर में रखवाया।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त गोरधन दास मंघानी पुत्र वासुदेव मंघानी उम्र 56 वर्ष राजनारायण रोड निवासी, नसीराबाद के रूप में हुई है। मृतक के भाई हरिकिशन पुत्र वासुदेव ने बताया कि उसका भाई गोरधन दास मंघानी सुबह घर से नाश्ता करके निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। शाम करीब पांच बजे उसकी लाश पानी की डिग्गी में तैरती हुई मिली, जिसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को लाल डिग्गी से निकलवा कर राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चीर घर में रखवा दिया। मृतक के भाई ने सिटी थाना पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसकी मौत पर कोई अन्य शक नहीं है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed