{"_id":"6656b175c9f522e1f408ef11","slug":"ajmer-news-logistics-department-now-awakened-after-the-accidents-action-taken-against-illegal-gas-cylinders-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: इतने हादसों के बाद अब जागा रसद विभाग, अवैध गैस सिलेंडरों पर की कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: इतने हादसों के बाद अब जागा रसद विभाग, अवैध गैस सिलेंडरों पर की कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त
Wed, 29 May 2024 10:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 10:09 AM IST
सार
शहर में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं के बाद आखिर रसद विभाग की नींद खुल ही गई। विभाग ने रेस्टोरेंट, ढाबों और स्टॉल्स में इस्तेमाल किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर कार्रवाई करते हुए 18 सिलेंडर जब्त किए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं के बाद आखिर जिला रसद विभाग की नींद खुली और उन्होंने अवैध गैस सिलेंडरों पर कार्रर्वा करते हुए विभिन्न स्थानों से 18 सिलेंडर जब्त किए।
विज्ञापन
जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशानुसार मंगलवार को रसद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा रामगंज, चूड़ी बाजार, नया बाजार क्षेत्र में संचालित विभिन्न रेस्टोरेंटों, ढाबों, स्टॉलों आदि में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग तथा बिना विस्फोटक लाइसेंस के एकमुश्त 100 किलो से ज्यादा एलपीजी गैस का भंडारण करने पर धरपकड़ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस धरपकड़ अभियान के अंतर्गत राजश्री स्वीट एंड नमकीन, रामगंज से 8 व्यावसायिक सिलेंडर मय 105 किलो गैस, रमेश साउथ इण्डियन नाश्ता सेन्टर, पुरानी मंडी, अजमेर से एक घरेलू गैस सिलेंडर, दिल्ली के मशहूर छोले कुल्चे सेंटर, पुरानी मंडी से एक घरेलू सिलेंडर, अजमेर फास्ट फूड, पुरानी मंडी से एक घरेलू सिलेंडर, दिलीप चाय-कॉफी सेंटर, नया बाजार से घरेलू गैस सिलेंडर तथा गंगाराम अमरचंद हलवाई, नया बाजार से 6 व्यावसायिक सिलेंडर मय 109 किलो गैस के जब्त किए गए।
विज्ञापन
साथ ही प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने तथा बिना विस्फोटक अनुज्ञप्ति के व्यावसायिक सिलेंडरों में 100 किलो एलपीजी से अधिक भंडारित नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।