{"_id":"6736c32d8563a76fcf001d48","slug":"ajmer-news-kailash-kher-s-cultural-program-marred-by-uproar-chaos-increased-due-to-vip-treatment-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : हंगामे की भेंट चढ़ा कैलाश खेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम, वीआईपी ट्रीटमेंट से बढ़ी अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : हंगामे की भेंट चढ़ा कैलाश खेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम, वीआईपी ट्रीटमेंट से बढ़ी अव्यवस्था
Fri, 15 Nov 2024 09:14 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:14 AM IST
सार
कल शाम पुष्कर मेले में आयोजित कैलाश खेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम अव्यवस्थाओं के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में एंट्री लेने के लिए मची धक्का-मुक्की ने अव्यवस्थाओं को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले में गुरुवार को मशहूर सिंगर कैलाश खेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिन जिला प्रशासन की अव्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया और कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। लोगों का आरोप है कि अपने परिवार के लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के लिए पुलिस ने व्यवस्था बिगाड़ी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
पुष्कर के मैदान में मशहूर सिंगर कैलाश खेर का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर जिन लोगों को वीआईपी पास दिए गए थे, वे वहां प्रवेश कर रहे थे लेकिन पुलिस की गुंडागर्दी के चलते उन्हें कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया, जिसके बाद हुई बहस के कारण वहां अव्यवस्था फैल गई और पुलिस व लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अलवर गेट थाना अधिकारी श्यामसिंह चारण ने भी लोगों के साथ धक्का मुक्की की और मारपीट की। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक अजमेर जिला प्रशासन और पर्यटन में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कैलाश खेर के कार्यक्रम में जिला प्रशासन व पुलिस ने अपने चहेतों को प्रवेश के लिए वीआईपी पास बांटे थे।
विज्ञापन