{"_id":"6784d5959d9f906e1a0c8e91","slug":"ajmer-news-injured-newborn-girl-found-in-a-bush-in-paltan-bazaar-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, जानवरों के हमले से हुई जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, जानवरों के हमले से हुई जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 13 Jan 2025 02:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:28 PM IST
सार
अजमेर के पलटन बाजार में एक नवजात बच्ची लहूलुहान हालत में मिली, जिसके शरीर पर जानवर के पंजों से चोट लगने के स्पष्ट निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर बाल कल्याण समिति ने बच्ची को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
शिशु रोग विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर शहर के पलटन बाजार में एक नवजात बच्ची मिली, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसे किसी जानवर ने चोटें पहुंचाई हैं। बच्ची के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे, जिससे माना जा रहा है कि किसी जानवर के पंजों से उसे ये चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची की स्थिति का जायजा लिया और उसे तुरंत जेएलएन अस्पताल के शिशु विभाग में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। बच्ची के शरीर पर हुए घावों की गंभीरता को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बाल कल्याण समिति ने मामले की पूरी जानकारी सिविल लाइन थाने को दी है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि बच्ची के शरीर पर चोटें किसी जानवर के पंजों से आई हैं, लेकिन इस संबंध में अभी विस्तृत जांच जारी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची को देखा और जानकारी जुटाई। अभी तक बच्ची के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे। सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। लहूलुहान बच्ची जमीन पर पड़ी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म हो गए हैं। उसे फौरन हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे 40 टांके लगाए हैं। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है।