{"_id":"65c5f337620c18a7b004d883","slug":"ajmer-news-four-gamblers-caught-gambling-in-a-public-place-police-arrested-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे...14,700 रुपये की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे...14,700 रुपये की नकदी बरामद
Fri, 09 Feb 2024 03:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:15 PM IST
सार
अजमेर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं, पुलिस ने इन जुआरियों के पास से 14,700 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14,700 रुपये की राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन
कोतवाली थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा कारोबार की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत अजमेर उत्तर सीओ गोपाल सिंह भाटी के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पटेल मैदान के पास जुआ खेलते चार जुआरियो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14,700 रुपये की राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली नगर निवासी सिकंदर खान पुत्र रहमत खान, हाथी भाटा निवासी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू पुत्र सूरज सिंह, हाथी भाटा निवासी केतन यादव पुत्र प्रेम सिंह यादव व सरावगी मोहल्ला निवासी कमल पाटनी पुत्र शांतिलाल को 13 आरपीजी एक्ट में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन