{"_id":"688a04156cb5a838360b49cf","slug":"ajmer-news-elderly-woman-robbed-accused-arrested-within-24-hours-crime-committed-to-fuel-drug-habit-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 1.42 लाख रुपये बरामद, नशे के लिए की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 1.42 लाख रुपये बरामद, नशे के लिए की थी वारदात
Wed, 30 Jul 2025 05:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:08 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट करने के मामले में क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी आदतन नशेड़ी है और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही उसने यह वारदात की।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर की क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को महज 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 1.42 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने इस मामले में प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामगंज निवासी लखन, जो कि आदतन नशेड़ी है, उसने अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बैंक जा रही बुजुर्ग महिला का पीछा कर सूनसान जगह पर उनके साथ लूटपाट की और फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: युवक की हत्या के मामले में धरने पर बैठे परिजन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही क्लॉक टॉवर थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम में से 1,42,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।