फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: During checking, police seized cash worth Rs 4.5 lakh from Bolero vehicle.

Ajmer News: लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस सख्त; चेकिंग में बोलेरो गाड़ी से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी पकड़ी

Sat, 16 Mar 2024 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Mar 2024 07:51 PM IST
सार

पुलिस ने बाड़ी घाटी नाका पॉइंट पर चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी नम्बर आरजे 01 यूबी 2279 को रुकवाकर चेक किया तो चेकिंग के दौरान गाड़ी में कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की नकदी मिली।

विज्ञापन
Ajmer News: During checking, police seized cash worth Rs 4.5 lakh from Bolero vehicle.
घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अजमेर पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। शनिवार को अजमेर जिले की पुष्कर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने चेकिंग के दौरान बोलेरों कार से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए और निर्वाचन विभाग के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थ शराब और नकदी की रोकथाम हेतु उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने शहर, ग्रामीण के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया है। जिसमें एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार, सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी के निर्देशन में और पुष्कर थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


टीम ने बाड़ी घाटी नाका पॉइंट पर चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी नम्बर आरजे 01 यूबी 2279 को रुकवाकर चेक किया तो चेकिंग के दौरान गाड़ी में कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की नकदी मिली, जिसके संबंध में कार सवार युवक से पूछताछ की गई तो कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाया न ही नकदी के दस्तावेज दिखा पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि पुलिस में पींसागन निवासी जयराम पुत्र भंवरलाल जाट से नगदी को जब्त करते हुए कोषाधिकारी अजमेर व जिला शिकायत समिति अजमेर को अवगत कराया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed