फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Distressed by wife’s infidelity, husband ends life; lover joined in harassment, both arrested

Ajmer News: पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने की आत्महत्या, प्रेमी संग करती थी प्रताड़ित, दोनों गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 09:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 09:22 AM IST
सार

पत्नी के अवैध संबंधों और प्रताड़ना से तंग आकर भगवानपुरा निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Ajmer News: Distressed by wife’s infidelity, husband ends life; lover joined in harassment, both arrested
पुलिस हिरासत में पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की हरकतों और अवैध संबंधों से तंग आकर जिले के भगवानपुरा निवासी कालू सिंह नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी तीजा देवी का शहजाद मोहम्मद नामक युवक के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। इन्हीं रिश्तों के कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते थे। लगातार तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर कालू सिंह ने जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


यह घटना 22 अगस्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पीसांगन थाना क्षेत्र के सुभाष फुंडिया की पहाड़ी के पास बने पानी के कुंड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कालू सिंह निवासी भगवानपुरा के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karauli News: महात्मा गांधी स्कूल के स्टोर रूम की छत ढही, बड़ा हादसा टला, जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन गहन जांच और साक्ष्यों ने अवैध संबंधों का राज खोल दिया।


एफएसएल और एमओबी टीम की जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक की पत्नी तीजा देवी और शहजाद मोहम्मद के बीच अवैध संबंध थे। इन्हीं कारणों से मृतक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस पूछताछ से यह भी साफ हुआ कि दोनों आरोपियों ने मृतक को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों से मामला और पुख्ता हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीजा देवी और शहजाद मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed