{"_id":"6648d3ff8789c082620bc1a8","slug":"ajmer-news-dargah-servants-attacked-each-other-with-swords-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: दरगाह के खादिमों के दो पक्ष आपस में भिड़े, एक-दूसरे पर तलवारों से किया हमला, एक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: दरगाह के खादिमों के दो पक्ष आपस में भिड़े, एक-दूसरे पर तलवारों से किया हमला, एक को पुलिस ने पकड़ा
Sat, 18 May 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 18 May 2024 09:45 PM IST
सार
तारागढ़ दरगाह में एक ही परिवार के दो गुट हैं। वर्तमान में हुए कमेटी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। दोनों में देग के ठेके को लेकर भी विवाद है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तलवार चल गईं। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के तारागढ़ स्थित मीरा साहब की दरगाह के खादिमों के दो गुट शनिवार देर शाम आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में करीब 18 लोग घायल हो गए, जिनको लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, हमले में घायल हुए लोगों में कुछ के गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि तारागढ़ दरगाह में एक ही परिवार के दो गुट हैं। वर्तमान में हुए कमेटी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। दोनों में देग के ठेके को लेकर भी विवाद है, इसको लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और तलवारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जेएलएन अस्पताल लाया गया है, जहां पर इनका इलाज जारी है। घायलों में किसी के सर, गर्दन सहित अन्य जगह चोटे आई हैं।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। हमला करने वाले अन्य युवक मौके से फरार हो गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।