फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Dargah servants attacked each other with swords

Ajmer News: दरगाह के खादिमों के दो पक्ष आपस में भिड़े, एक-दूसरे पर तलवारों से किया हमला, एक को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 18 May 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 May 2024 09:45 PM IST
सार

तारागढ़ दरगाह में एक ही परिवार के दो गुट हैं। वर्तमान में हुए कमेटी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। दोनों में देग के ठेके को लेकर भी विवाद है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तलवार चल गईं। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Dargah servants attacked each other with swords
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के तारागढ़ स्थित मीरा साहब की दरगाह के खादिमों के दो गुट शनिवार देर शाम आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में करीब 18 लोग घायल हो गए, जिनको लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, हमले में घायल हुए लोगों में कुछ के गंभीर चोटे आई हैं। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि तारागढ़ दरगाह में एक ही परिवार के दो गुट हैं। वर्तमान में हुए कमेटी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। दोनों में देग के ठेके को लेकर भी विवाद है, इसको लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और तलवारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जेएलएन अस्पताल लाया गया है, जहां पर इनका इलाज जारी है। घायलों में किसी के सर, गर्दन सहित अन्य जगह चोटे आई हैं। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। हमला करने वाले अन्य युवक मौके से फरार हो गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed