{"_id":"65cccd5d2dab86fbce0fc9ab","slug":"ajmer-news-assistant-administrative-officer-arrested-for-taking-bribe-of-seven-thousand-rupees-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार, GPF बकाया भुगतान की एवज में मांगा घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार, GPF बकाया भुगतान की एवज में मांगा घूस
Wed, 14 Feb 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:55 PM IST
सार
सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसीबी के हत्थे चढ़ गया। जीपीएफ के बकाया भुगतान की एवज में अधिकारी ने आठ हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर एसीबी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सात हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली है। अधिकारी ने जीपीएफ के बकाया भुगतान की एवज में आठ हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
अजमेर एसीबी इकाई के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर एसीबी को पीड़ित ने शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया था कि संयुक्त निदेशक कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार जैन की ओर से जीपीएफ के बकाया भुगतान की एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित से मिली शिकायत का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक नरेश चौहान ने टीम के साथ बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार जैन को सात हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही उनके घर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी जारी है। अजमेर एसीबी की ओर से मामले में आरोपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन