फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News An unknown vehicle crushed Kanwariyas in Pushkar two died

Ajmer News: पुष्कर में अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों को कुचला, दो की मौत, चालक फरार

Mon, 28 Aug 2023 11:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

Ajmer News: अजमेर जिले के पुष्कर में हादसा हुआ है। हादसे में अज्ञात वाहन के कुचलने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Ajmer News An unknown vehicle crushed Kanwariyas in Pushkar two died
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में स्थित तीर्थ नगरी पुष्कर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने दो कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अज्ञात वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात तकरीबन दो बजे पुष्कर सरोवर से जल लेकर थांवला जा रहे थांवला निवासी 25 वर्षीय गणपत और 30 वर्षीय हेमराज को ग्राम तिलोरा में बड़ी घाटी मोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुष्कर पुलिस ने दोनों शव को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद सोमवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थानाधिकारी राकेश यादव ने बताया कि देर रात को बड़ी घाटी मोड पर अज्ञात वाहन ने पुष्कर सरोवर से जल लेकर थांवला जा रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल मार्ग पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed