फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Ajmer's Uday Singh Shekhawat selected for New Zealand Commonwealth Youth Parliament

Ajmer: न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए अजमेर के उदय सिंह शेखावत का चयन

Thu, 29 Aug 2024 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Aug 2024 04:56 PM IST
सार

ये कार्यक्रम 31 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा, जिसमें कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। शेखावत के चयन से अजमेर जिले में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
Ajmer News: Ajmer's Uday Singh Shekhawat selected for New Zealand Commonwealth Youth Parliament
उदय सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में आयोजित किए जा रहे 12th कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 6 सदस्यीय दल में राजस्थान के अजमेर जिले के एडवोकेट उदय सिंह शेखावत का चयन हुआ है। 31 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाले 12th कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट में कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस समिट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


एडवोकेट उदय सिंह शेखावत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व अजमेर महानगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महानगर सहमंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। शेखावत अजमेर के युवा और छात्रों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। वर्तमान में शेखावत जिला एवं सेशन न्यायालय अजमेर में वकालत कर रहे हैं। इसके अलावा शेखावत छात्रों और युवाओं के विभिन्न विषयों, विभिन्न कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022, युवा उद्यमी और अन्य विषयों पर भी अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में आयोजित किए जा रहे 12th कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट में देशभर के 6 युवाओं के बीच अजमेर के उदय सिंह शेखावत का चयन होना राजस्थान प्रदेश और अजमेर जिले के लिए गर्व का विषय है। अजमेर के समस्त विद्यार्थी वर्ग में खुशी की लहर है। अजमेर वासी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एडवोकेट उदय सिंह शेखावत को बधाई और शुभकामना संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed