फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Actress Dimple Kapadia kissed Khwaja doorstep

Ajmer News: अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने चूमी ख्वाजा की चौखट, कामयाबी की मांगी दुआ

Wed, 21 Feb 2024 07:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा डिंपल कपाड़िया ने बुधवार को हाजरी लगाई। जियारत के दौरान उन्होंने परिवार और अपने लिए कामयाबी की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Ajmer News Actress Dimple Kapadia kissed Khwaja doorstep
डिंपल कपाड़िया पहुंचीं अजमेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बुधवार को ख्वाजा की चौखट चूमी। दरगाह जियारत के दौरान उन्होंने परिवार और अपने लिए कामयाबी की दुआ मांगी।

विज्ञापन


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बुधवार को अजमेर दरगाह पहुंचीं थी। जहां उन्होंने दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने दरगाह में अपने परिवार और खुद के लिए कामयाबी की दुआ मांगी। दरगाह के निजाम गेट पहुंचते ही प्रशंसकों ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को पहचान लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह में प्रवेश करते ही उनके प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। हालांकि, डिंपल कपाड़िया ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और जियारत के बाद प्रशंसकों के बीच रुक गई और इत्मीनान से उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। वहीं, डिंपल कपाड़िया को देखने के लिए जायरीन को धक्का- मुक्की का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed