फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Accident in mica mine of Ramsar village, driver trapped in debris along with dumper

Ajmer News: रामसर गांव में अभ्रक खान की रपट ढही, डंपर सहित मलबे में दबा चालक, 24 घंटे से बचाव में जुटा प्रशासन

Fri, 01 Mar 2024 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Mar 2024 09:32 PM IST
सार

नसीराबाद के रामसर में अभ्रक खान में हुए हादसे के बाद कल रात से चल रहा राहत कार्य अभी तक जारी है। 24 घंटे बाद भी प्रशासन मलबे में चालक की तलाश में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Ajmer News: Accident in mica mine of Ramsar village, driver trapped in debris along with dumper
मलबे में खुदाई करतीं पोलेन मशीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद के रामसर में अभ्रक खान की रपट ढहने से डंपर और उसका चालक गिर गए। मलबे में दबने से डंपर ड्राइवर का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके बीते 24 घंटे से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पोकलेन और जेसीबी की मदद से शुक्रवार सुबह से राहत कार्य शुरू किया गया था लेकिन अभी तक ड्राइवर कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नसीराबाद के निकटवर्ती गांव रामसर के पास गुरुवार शाम करीब साढे़ सात बजे बन्नालाल नामक व्यक्ति की खान की रपट पर एक डंपर खड़ा था। डंपर को खान की रपट से ऊपर लाने के लिए चालक नाथूलाल स्टार्ट करने के लिए ड्राइवर सीट पर बैठा था। इस दौरान अचानक खान की रपट नीचे की ओर ढह गई, जिससे डंपर ड्राइवर नाथू भी डंपर सहित खान में गिर गया। मलबा भी ढह गया। 
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नसीराबाद सीओ विजय सांखला भी पहुंचे। मौके पर अंधेरा होने के कारण लाइटों की व्यवस्था की गई और रात भर बचाव कार्य चलाया गया। शुक्रवार सुबह से ही पोकलेन और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य चल रहा है। 24 घंटे से भी ज्यादा समय होने के बाद भी डंपर चालक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा भी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य में एसडीआरएफ व अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed