{"_id":"6580192b79d2a78c1206c996","slug":"ajmer-news-a-young-man-lying-on-the-railway-track-died-after-being-hit-by-a-train-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस
Mon, 18 Dec 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 03:34 PM IST
सार
राजस्थान में अजमेर जिले के जोसगंज क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पर लेटा था और अचानक ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर शहर के जोसगंज एरिया में सोमवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पर लेटा था और अचानक ट्रेन आ गई। सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल, मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर चंचल ने बताया कि सुबह 10 बजे करीब इलेक्ट्रिक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। लोको पायलट ने बताया कि युवक पहले से ही ट्रैक पर लेटा हुआ था और ट्रेन से कट गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने सूचना की और आरपीएफ मौके पर पहुंची। यहां रामगंज, अलवर गेट और आदर्श नगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। आसपास में मृतक के बारे में पता किया, लेकिन फिलहाल कुछ पता नहीं चला। शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन