{"_id":"66d1cd5dcd5878e7230c4b58","slug":"ajmer-news-a-cunning-thief-who-stole-the-belongings-of-train-passengers-was-arrested-in-ajmer-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अजमेर में ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अजमेर में ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
Fri, 30 Aug 2024 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:17 PM IST
सार
अजमेर की जीआरपी और आरपीएफ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साढ़े 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर की जीआरपी और आरपीएफ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर चोर के कब्जे से साढ़े 4 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 1200 रुपये की नकदी सहित एक रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने अजमेर के सर्राफा बाजार में जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जीआरपी थानाधिकारी अनिल देव ने बताया कि 29 अगस्त 2024 को पाली निवासी बाबूलाल पुत्र रामाराम ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया सूर्य नगरी सुपरफास्ट ट्रेन से उसकी भाभी का पर्स चोरी हो गया। उसमें जेवरात और मोबाइल था। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदीप नाम का युवक शहर के सर्राफा बाजार में जेवरात बेचने की फिराक में है। टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मकराना जिला डीडवाना कुचामन निवासी आरोपी मोहम्मद इमरान (32) पुत्र अब्दुल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने 6 वारदात की बात का भी खुलासा किया है। आरोपी अजमेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों के सामान को चोरी करता था और मौके से फरार हो जाता था। शातिर आरोपी ने इस साल 5 से 6 चोरी की वारदात का खुलासा किया है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन