फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Misleading information being spread about IFFCO products company says no connection with Kishangarh raid

Ajmer: IFFCO उत्पादों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी, कंपनी ने कहा- किशनगढ़ छापामारी से कोई संबंध नहीं

Tue, 03 Jun 2025 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Jun 2025 07:15 PM IST
सार

Ajmer News: IFFCO ने एक आधिकारिक ट्वीट कर कहा कि किशनगढ़ में जिन उर्वरक इकाइयों पर छापामारी की गई, वहां से उनके किसी भी उत्पाद की न तो बरामदगी हुई और न ही किसी प्रकार की अनियमितता उनके नाम से जुड़ी पाई गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ajmer Misleading information being spread about IFFCO products company says no connection with Kishangarh raid
इफको कंपनी ने दी सफाई - फोटो : @IFFCO_PR

विस्तार

राजस्थान के किशनगढ़ क्षेत्र में हाल ही में कुछ खाद-उर्वरक इकाइयों पर हुई छापामारी के बाद इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) के उर्वरकों को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया माध्यमों पर भ्रामक सूचनाएं फैलने लगी हैं। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए IFFCO ने स्पष्ट रूप से इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है और अपने उत्पादों की विश्वसनीयता को लेकर मजबूती से पक्ष रखा है।

विज्ञापन

 
IFFCO ने ट्वीट कर दी स्थिति स्पष्ट
IFFCO ने एक आधिकारिक ट्वीट कर कहा कि किशनगढ़ में जिन उर्वरक इकाइयों पर छापामारी की गई, वहां से उनके किसी भी उत्पाद की न तो बरामदगी हुई और न ही किसी प्रकार की अनियमितता उनके नाम से जुड़ी पाई गई। ट्वीट में कहा गया कि किशनगढ़, राजस्थान में कुछ उर्वरक इकाइयों पर हुई छापामारी के बाद IFFCO के उत्पादों को लेकर सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और विभिन्न मीडिया चैनलों पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। बताए गए स्थानों पर IFFCO का कोई भी उर्वरक नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Barmer News: ट्रक की टक्कर से दुकान में घुसी कार, दूल्हा और चचेरे भाई की मौत; मातम में बदलीं शादी की खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्वसनीयता पर उठाए गए सवालों को बताया निराधार
IFFCO ने इस बात पर जोर दिया कि उनके उत्पाद कृषि मंत्रालय और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा मान्य और प्रमाणित हैं। संस्था ने यह भी दोहराया कि उसके उर्वरक किसानों को बिना किसी मिलावट और पूरी गुणवत्ता के साथ मुहैया कराए जाते हैं। कंपनी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब राज्य में नकली और मिलावटी उर्वरकों की बड़ी खेप पकड़े जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
 
किसानों से की अपील- अफवाहों पर न दें ध्यान
IFFCO ने किसानों और उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह किसानों की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्यरत है और उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली झूठी जानकारियों का वह कानूनी रूप से भी संज्ञान लेगी।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: पैरों से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग; विवेक कुमार अटल ने हाथों के बगैर ही मैदान में किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed