फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Mahila Congress State President reaches Ajmer for Lok Sabha elections BJP cluster migration plan meeting

Ajmer: महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर पहुंचीं अजमेर, BJP की कलस्टर प्रवास योजना के तहत बैठक

Fri, 02 Feb 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 09:55 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम शुक्रवार को अजमेर पहुंचीं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने क्लस्टर प्रवास योजना के तहत अजमेर लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

विज्ञापन
Ajmer Mahila Congress State President reaches Ajmer for Lok Sabha elections BJP cluster migration plan meeting
अजमेर पहुंचीं कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अजमेर पहुंचीं। जहां उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित किया। जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने बताया, प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आधी आबादी में हैं। उसके बावजूद भी हम सत्ता संगठन में पीछे हैं। वजह हमारी कमजोरी, हम अपनी ऊर्जा और ताकत का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते, सिर्फ हम परिवार व बच्चों तक की सीमित रह जाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें अपने अधिकारों में मान-सम्मान के प्रति सजग रहना होगा। आगामी समय में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें हमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है। प्रत्येक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने भाग संख्या की जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस को विजयी बनाना है और सक्रिय भूमिका में रहना है। वहीं, कार्यकर्ता महिला कांग्रेस में उचित सम्मान ले पाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉक्टर द्रौपदी कोली ने कहा कि आज देश बड़े नाजुक दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार के दो प्रमुख देश को खड्डे में धकेल रहे हैं। युवाओं, किसानों और गरीब की चिंता किसी को नहीं है। आमजन को गुमराह कर हिटलरशाही, धोखा, षड्यंत्र कर सत्ता हासिल करने में लगे हुए हैं और इसके लिए वह किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। हमें सावधान रहना होगा, महिलाओं को घर-घर जाकर बताना, समझाना व जागरुक करना होगा कि हमें देश हित देखना होगा। उसमें ही हम हमारी आगामी पीढ़ी का भविष्य उज्जवल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सचिव रेनू मेघवंशी, रागिनी चतुर्वेदी, मंजू बलाई, हमीदा बानो, मीनाक्षी यादव, अनीता चौरसिया, लक्ष्मी बुंदेल, अभिलाषा बिश्नोई ने भी संबोधित किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम का धोलाभाटा स्थित मन्ना हवेली में स्वागत कार्यक्रम पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल ढमाके, पटाखे चलाकर तथा साफा बनाकर भव्य स्वागत किया एवं उन्हें तलवार भेंट की गई। महिला कार्यकर्ताओं में भंवर कंवर राठौड़, भावना मेघवंशी, शहनाज बेगम, विजयलक्ष्मी पारीक, अनीता चौरसिया, नीता केन, अनीता महावर, लाजवंती लता डाबरा, गायत्री, पूर्णिमा बुंदेल, पुष्पा टेलर, इंदिरा सोनिया, धीरज बुंदेल, जयश्री, शकुंतला, इत्यादि महिलाएं मौजूद थीं। अंत में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हितेश्वरी टाक ने सभी का आभार प्रकट किया।

बीजेपी क्लस्टर प्रवास योजना के तहत अजमेर लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
भारतीय जनता पार्टी क्लस्टर प्रवास योजना के तहत अजमेर लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जयपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। क्लस्टर प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चन्द मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से राजस्थान में सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर हमें काम करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जितना बोलने के लिए है, उतना देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के पास नहीं है।



पीएम मोदी ने जो काम पिछले दस साल में किया, वह पिछले साठ सालों में कोई भी सरकार नहीं कर पाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, दुनिया में देश का वैभव बढ़ा है।गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवाओं के सपनों की उड़ान, नारी सशक्तिकरण और जन कल्याणकारी योजनाओं की दृष्टि से अकल्पनीय काम हुए हैं। भाजपा सरकार आमजन के हित में श्रेष्ठ कार्य कर रही है। इस कार्य को जन-जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाएं। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर लाभार्थियों से संवाद करने के साथ केंद्रीय व राज्य सरकार योजनाओं व कार्यों का प्रचार करना होगा।

जन संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन के हित में श्रेष्ठ कार्य कर रही है। यह कार्य जन-जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचा है। पीएम मोदी के इन दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान देश में हजारों ऐतिहासिक काम हुए हैं। वहीं, हमारी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के कुछ माह में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में जो काम हुए, वो कांग्रेस के पांच सालों में भी नहीं हो पाए। साढ़े चार सौ रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाने लगा, पेपर लीक के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसआईटी का गठन, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया और सीबीआई पर सरकार की स्वीकृति की बाध्यता खत्म करने का भी निर्णय लिया गया। इससे भ्रष्टाचारियों और अपराध करने वालों की नींद उड़ चुकी है और ईआरसीएपी को बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है, इसका लाभ अजमेर को भी मिलेगा।


भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि नव मतदाताओं को पहला वोट राष्ट्र के नाम, बीजेपी के नाम और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस बार जो युवा लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे, वह 7820078200 नंबर पर मिस कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करें और ’’नमो नव मतदाता’’ बने सकते हैं। बैठक का संचालन देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापति ने किया। इस अवसर पर शहर जिला प्रभारी बीरम देव सिंह, देहात जिला प्रभारी राकेश पाठक, विधायक शत्रुघ्न गौतम रामस्वरूप लांबा महापौर ब्रज लता हाडा, उप महापौर नीरज जैन, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, प्रकाश रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed