{"_id":"6497e70ecece6573920cf8f6","slug":"ajmer-khwaja-garib-nawaz-s-dargah-two-parties-clashed-over-langar-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लंगर को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लंगर को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
Sun, 25 Jun 2023 01:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:04 PM IST
सार
Ajmer News Today: दरगाह परिसर में लंगर खाने के पास लंगर बांटने की बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में बीच-बचाव कर अन्य लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
दरगाह में झगड़ा करते दोनों पक्ष।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मारपीट का वीडियो एक बार फिर सामने आया है। वीडियो में दरगाह परिसर में मौजूद कुछ युवक एक दूसरे पर लात-घूसे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दरगाह परिसर में लंगर खाने के पास लंगर बांटने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि वहां काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों में आपसी कहासुनी को लेकर यह मारपीट हुई।
विज्ञापन
Ajmer: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लंगर को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरलhttps://t.co/Nyiy7w8UzZ pic.twitter.com/dOFaHJYgNC
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 25, 2023
विज्ञापन
बाद में बीच-बचाव कर अन्य लोगों ने मामले को शांत करा दिया। मारपीट के वीडियो को लेकर दरगाह पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल हबीब खान ने बताया कि कुछ युवकों में आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट हुई थी। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।