फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Fire broke out in a plastic bag manufacturing factory.

Ajmer: प्लास्टिक के कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sun, 10 Mar 2024 05:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

रीको इंडस्ट्रीज एरिया स्थित प्लास्टिक की गिट्टी और कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Ajmer: Fire broke out in a plastic bag manufacturing factory.
आग बुझाते फायरी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद हाईवे सिलोरा रीको इंडस्ट्रीज एरिया स्थित प्लास्टिक की गिट्टी और कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। प्लास्टिक पदार्थ होने के चलते आगे ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


फायर इंचार्ज रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किया गया कुछ देर में आग पर काबू पाया लिया गया। वहीं आग की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में भीषण आग लगती देख फायर कर्मी दुर्गाराम ने आगजनी के दौरान अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच से दो गैस के सिलेंडरों को बाहर निकला, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग से फैक्ट्री में रखा माल कबाड़ में तब्दील हो गया। फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग किन परिस्थितियों में लगी फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed