{"_id":"65d8a925c18221d180095e07","slug":"ajmer-crime-three-persons-caught-by-police-while-betting-cash-worth-more-than-rs-17-thousand-recovered-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: सट्टे की खाई वाली करते तीन व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे, 17 हजार से अधिक की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: सट्टे की खाई वाली करते तीन व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे, 17 हजार से अधिक की नकदी बरामद
Fri, 23 Feb 2024 07:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:48 PM IST
सार
अजमेर जिले में सट्टे की खाई वाली करते तीन व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से पुलिस ने 17 हजार छह सौ रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 17 हजार 690 रुपये की राशि भी जब्त की है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई, एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान व सीओ गोपाल सिंह भाटी के निर्देश पर शहर में अवैध जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने व अपराधों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 हजार 690 रुपये की नकदी बरामद की है। थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ब्यावर रोड निवासी विजय सिंह उर्फ दौलतराम, नसीराबाद शहर निवासी कार्तिक जोशी और लोहाखान निवासी उस्मान खान को सट्टे की खाईवाली करते हुए 13 आरपीजीओ एक्ट में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शांति भंग में चार गिरफ्तार
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एसपी देवेंद्र सिंह बिश्नोई के निर्देश पर थाना पुलिस की ओर से रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध तौर पर घूमते हुए चार युवकों धारा-151 में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तरुण शर्मा, राजेंद्र, करण सिंह और बलवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन