फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Couples getting divorced in Pushkar agreed after counselling promised to stay together forever

Ajmer: पुष्कर में तलाक ले रहे दंपती समझाइश से माने, एक दूसरे को माला पहनाकर हमेशा साथ रहने का वादा किया

Fri, 03 May 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 May 2024 03:40 PM IST
सार

अजमेर में पुष्कर के पुलिस थाने में संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र की विधि काउंसलर पूजा कुमारी दायमा व सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने एक ग्रामीण दंपती का तलाक होने से बचाया। काउंसलर की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का वादा किया।

विज्ञापन
Ajmer Couples getting divorced in Pushkar agreed after counselling promised to stay together forever
पुलिस, दंपती और विधि काउंसलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के पुष्कर में महिला अधिकारिता विभाग, एसके शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान भरतपुर की ओर से पुष्कर के पुलिस थाने में संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र की विधि काउंसलर पूजा कुमारी दायमा व सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने एक ग्रामीण दंपती का तलाक होने से बचाया। विधि काउंसलर की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाकर हमेशा साथ रहने का वादा किया।

विज्ञापन


बताया गया है कि निकटवर्ती ग्राम तिलोरा निवासी हेमराज रेगर एवं उसकी पत्नी तन्नु के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ थाने में भी रिपोर्ट दी। यही नहीं दोनों के बीच रिश्ता टूटने की नौबत आ गई। इस बीच मामला महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र में पहुंचा।
विज्ञापन


केंद्र की विधि काउंसलर पूजा व कामिनी ने दोनों को केंद्र पर बुलाकर एएसआई छीतर वैष्णव की मौजूदगी में समझाइश की। इस पर दोनों ने विवाद खत्म कर फिर से साथ में रहने का फैसला किया। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई तथा थाने में दी गई रिपोर्ट वापस ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed