फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: CI assaulted the youth who reached the police station, victim reached SP office pleading for justice

Ajmer : सीआई ने थाने पहुंचे युवक के साथ की मारपीट, न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित

Fri, 02 Aug 2024 12:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 12:38 PM IST
सार

जिले के नसीराबाद में थानाधिकारी द्वारा थाने में पूछताछ करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। थाने में पुलिस द्वारा युवक के साथ किए गए इस व्यवहार के चलते पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Ajmer: CI assaulted the youth who reached the police station, victim reached SP office pleading for justice
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस का स्लोगन अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास, अजमेर के नसीराबाद में गलत साबित होता नजर आया। यहां नसीराबाद सिटी थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने किसी बात को लेकर थाने पहुंचे एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक को थाने में घुसते ही थाना अधिकारी घनश्याम मीणा ने अपनी वर्दी का खौफ दिखाते हुए उसके गाल पर और गर्दन पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए, जिससे युवक के कान में अंदरूनी चोट आई है। पीड़ित युवक मोइनुद्दीन कुरैशी अपने माता-पिता के साथ थाना अधिकारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर अजमेर पुलिस कप्तान देवेंद्र कुमार बिश्नोई के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि सिटी थाने के कुछ पुलिसकर्मी किसी पूछताछ को लेकर पीड़ित के घर पर गए थे। उसी मामले पर बात करने के लिए पीड़ित युवक थाने गया था और थाने में घुसते ही थाना अधिकारी घनश्याम मीणा ने युवक मोइनुद्दीन कुरैशी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करके जातिसूचक शब्दों से युवक को अपमानित किया। फिलहाल एसपी ने पीड़ित युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed