फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Carrying burden of gratitude eunuchs have begun to leave city All India Eunuch Mahasammelan concludes

Ajmer News: आभार का भार लिए किन्नरों का शहर से विदाई का दौर शुरू, अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का समापन

Mon, 24 Feb 2025 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:29 PM IST
सार

आभार का भार लिए किन्नरों का अजमेर शहर से विदाई का दौर शुरू हो गया है। अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का औपचारिक समापन हो गया है।

विज्ञापन
Ajmer Carrying burden of gratitude eunuchs have begun to leave city All India Eunuch Mahasammelan concludes
किन्नरों का शहर से विदाई का दौर शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंखों में आभार और पुनर्मिलन की उम्मीद के साथ सोमवार को अजमेर में किन्नरों का घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले आठ दिनों से चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में किन्नरों का मेल-मिलाप और विचार-विमर्श का दौर जारी था। इस आयोजन में किन्नर समाज ने अपने क्षेत्रीय भेदभाव को मिटाकर एकता का संदेश दिया और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत किया।

विज्ञापन


इस महासम्मेलन का आयोजन अजमेर गद्दीपति और सलोनी चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रमुख सलोनी बाई द्वारा किया गया। उन्होंने सोमवार सुबह से ही किन्नर पंचों और प्रतिनिधियों को राजस्थानी परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक विदा करना शुरू किया। सलोनी बाई ने कहा कि इस आयोजन के दौरान किन्नर समाज ने समाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की है। साथ ही, उन्होंने बताया कि किन्नर समाज ने अपने पारंपरिक भावनाओं को दरकिनार करते हुए एकता की भावना से कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन


समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से जुड़े किन्नरों ने मिलकर किन्नर समुदाय से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। प्रत्येक शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें किन्नरों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। यह आयोजन समाज में किन्नर समुदाय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोनी बाई ने कार्यक्रम के समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजमेर के सभी सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, नगर निगम, पुलिस-प्रशासन और मीडिया का वे आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नर समाज हमेशा समाज के साथ है और अपने समुदाय के साथ मिलकर समाज, प्रदेश और देश की तरक्की में योगदान देने के लिए तत्पर है। इस आयोजन ने किन्नर समाज को समाज का अभिन्न अंग साबित किया और उनकी मानवीय गरिमा को उच्चतम स्तर तक बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed