फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : ASO Agriculture Department competitive exam, will be able to amend the application from 9 to 18 July

Ajmer News: सहायक सांख्यिकी अधिकारी कृषि विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 9 से 18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

Tue, 09 Jul 2024 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

आरपीएससी ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी कृषि विभाग प्रतियोगी परीक्षा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि, जेंडर के अतिरिक्त प्रविष्टियों में संशोधन के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अनुसार 9 से 18 जुलाई तक आवेदन में ऑनलाइन संशोधन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Ajmer : ASO Agriculture Department competitive exam, will be able to amend the application from 9 to 18 July
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 25 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार 9 से 18 जुलाई 2024 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल  https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल  का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर  recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांछित अर्हता न होने के बावजूद आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन वापस ले सकेंगे।
निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अथवा अनुभव नहीं होने के उपरांत भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एवं आयोग की आगामी भर्ती प्रक्रिया से वंचित करने की कार्रवाई की जा सकती है।


अतः ऐसे अभ्यर्थी भी उक्त अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अंतर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रा बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed