{"_id":"64e082c3088770731e0be0e0","slug":"ajmer-a-white-pigeon-carrying-an-amulet-with-a-letter-around-neck-created-a-sensation-police-is-investigating-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: गले में चिट्ठी वाला ताबीज लिए पहुंचे सफेद कबूतर ने फैलाई सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: गले में चिट्ठी वाला ताबीज लिए पहुंचे सफेद कबूतर ने फैलाई सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Aug 2023 02:22 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:22 PM IST
सार
अजमेर के मांगलियावास में एक सफेद कबूतर के मिलने से सनसनी फैल गई। उस कबूतर के गले में चिट्ठी वाला ताबीज भी है। इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी है, जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सफेद कबूतर के गले में ताबिज मिलने से गांव में सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गले में ताबीज बंधा एक सफेद कबूतर अजमेर के मांगलियावास पहुंचा है। ताबीज में एक चिट्ठी भी है। जिसमें उर्दू और अरबी में कुछ लिखा है। इस कबूतर को देखकर लोग हैरान है। पुलिस ने कबूतर को पिंजरे में कैद कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच के तथ्योंं को खंगालकर चिट्ठी की पहेली को सुलझाने में जुटी है ।
जानकारी के मुताबिक गले में ताबीज बंधा एक सफेद कबूतर अजमेर में कौतूहल का विषय बना हुआ है। अजमेर के मांगलियावास पंचायत में गले में ताबीज बंधा एक यह सफेद कबूतर पहुंचा, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। कबूतर के गले में बंधे ताबीज में एक चिट्ठी भी है। जिसमें उर्दू-अरबी में कुछ लिखा है। साथ ही एक मस्जिद की तस्वीर है। जिसे देखकर लोगों में उत्सुकता बनी है। कबूतर को देखते ही ग्रामीणों ने मामले की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस इस कबूतर के गले में मिली चिट्ठी की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।
दरअसल, कबूतर के गले में बंधी सफेद ताबीज़ को देखकर गाँव वालों के मन में सवाल उठने लगे कि इस ताबीज़ का मतलब क्या है? कई लोगों का मानना है कि यह ताबीज़ एक रहस्यमय संदेश की निशानी हो सकती है जिसका मतलब अभी तक साफ नहीं हुआ है ।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, घटना के पहलूओं को जानने की कोशिश कर रही
ग्रामवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मांगलियावास थानाधिकारी सुनील टाड़ा तुरंत मौके पर पहुँचे और कबूतर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई, पुलिस के अनुसार, इस ताबीज़ से जुड़े सवालों का जवाब ढूंढने के लिए उन्होंने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है, कि यह कबूतर कहां से आया और इसे किसने भेजा है।
रहस्यमयी संदेश के पीछे की कहानी
ताबीज़ के साथ आने वाले कबूतर के गले में बंधी चिट्ठी में लिखे गए शब्दों का मतलब अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है । जानकारों का कहना है कि यह चिट्ठी अरबी और उर्दू भाषाओं में लिखी है, जिसका मतलब कुछ ग्रामीणों को अब तक समझ में नहीं आया है । उनका मानना है कि कबूतर के गले में बंदी चिट्ठी में अरबी भाषा में कोई इनायत लिखी हुई है. पुलिस ताबीज में रखी चिट्ठी का मतलब समझने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ले रही है.
ग्रामीणों की राय
कुछ ग्रामीण तो मजाक में यह भी कह रहे हैं कि यह कबूतर पाकिस्तान से आया हो सकता है, अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी कि आखिर ताबीज़ में क्या रहस्य छिपा है और यह कबूतर कहां से आया है हालांकि, पुलिस अब इस रहस्य की खोज में जुट चुकी है और जल्द ही यह सामने आ सकता है कि यह कबूतर कहां से आया है और इसके गले में मौजूद चिट्ठी में क्या लिखा है ।