{"_id":"6682c84676c631233a0db17e","slug":"ajmer-2-miscreants-who-were-running-away-after-chain-snatching-were-caught-by-the-local-people-beaten-badly-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: चेन स्नेचिंग करके भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, अर्धनग्न करके की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: चेन स्नेचिंग करके भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, अर्धनग्न करके की धुनाई
Mon, 01 Jul 2024 08:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:46 PM IST
सार
शहर में महिला टीचर का पर्स और मंगलसूत्र खींचकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और फिर जमकर उनकी धुनाई कर दी। दोनों बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींचने के लिए उसे कुछ दूर तक घसीटा, जिससे महिला बेहोश हो गई। बहरहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर में महिला टीचर का पर्स और मंगलसूत्र खींचने वाले 2 बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उन्हें अर्धनग्न किया और फिर उनकी जमकर खातिरदारी की। दोनों बदमाशों मंगलसूत्र खींचने के लिए महिला को कुछ दूरी तक घसीटा, जिससे महिला मौके पर बेहोश हो गई। महिला की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर ही दोनों बदमाश क्षेत्रवासियों के हत्थे चढ़ गए और उन्होंने अर्धनग्न कर बदमाशों की धुलाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धोलाभाटा निवासी स्कूल टीचर शैल कुमारी स्कूल से घर लौट रही थीं। इस बीच पीछे से आए उदो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीना और मंगलसूत्र तोड़ लिया। बाद में बदमाशों के द्वारा कुछ दूरी तक महिला टीचर को घसीटा गया, जिससे महिला टीचर मौके पर बेहोश हो गई। पीड़ित महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर जाकर आसपास के क्षेत्रवासियों ने स्कूटी सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और अर्धनग्न कर उनकी धुलाई कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़ने के बाद क्षेत्रवासियों के द्वारा इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन