फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Aam Aadmi Party demanded a CBI inquiry into the Bijaynagar incident, wrote a letter to the Governor

Ajmer News: बिजयनगर कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग, आप उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Thu, 27 Mar 2025 08:38 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party demanded a CBI inquiry into the Bijaynagar incident, wrote a letter to the Governor
आप राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान सरकार द्वारा एसआईटी के गठन के बाद से बिजयनगर केस में जांच के स्थिर हो जाने से स्थानीय जनता अब सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच आप राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। इसे लेकर उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल को एक मांग पत्र भी भेजा है। जिसमें मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
विज्ञापन


मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला है। आप राजस्थान उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि बिजयनगर ब्लैकमेल कांड सामाजिक समरसता के टूटने की झांकी है। एक विशेष राजनीतिक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष एजेंडे के कारण समाज में तेजी से ध्रुवीकरण हो रहा है। वहीं, प्रदेश की बच्चियों के साथ हो रहे अनाचार को एक अलग स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजयनगर बलात्कार कांड को ‘लव जिहाद’ का रूप देने में विशेष राजनीतिक पार्टी मुखर थी, लेकिन जैसे ही सफेदपोशों की संलिप्तता सामने आने लगी, नागरिकों द्वारा सीबीआई जांच की मांग उठने लगी तो सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने मौन धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान

सीबीआई जांच की मांग
उन्होंने मांग की कि विजयनगर में मासूम बच्चियों के साथ हुए जघन्य अपराध की तह तक पहुंचने और अनुसंधान में स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की दखलंदाजी रोकने के लिए मामले को सीबीआई को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विजयनगर की आम जनता के साथ है और पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी बिजयनगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अजमेर देहात के संयुक्त सचिव महेश कुमार शर्मा ने भी मांग करते हुए कहा कि अगर यह लव जिहाद का मामला है तो इसकी फंडिंग और इसमें शामिल सफेदपोशों की संलिप्तता की गहन जांच की जाए। सीबीआई जांच से ही पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सकता है।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed