फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Aam Aadmi Party celebrated in Ajmer on LG decision of Supreme Court fireworks by feeding sweets

Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट के एलजी फैसले पर अजमेर में आम आदमी पार्टी ने मनाया जश्न, मिठाइयां खिलाकर की आतिशबाजी

Fri, 12 May 2023 04:05 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 04:05 PM IST
सार

आप प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया है, जिसमें दिल्ली की निर्वाचित सरकार को अब LG से निजात मिलेगी। अब दिल्ली विधानसभा खुद दिल्ली की जनता के लिए नीतियां तय करेगी, अब दिल्ली सरकार को प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party celebrated in Ajmer on LG decision of Supreme Court fireworks by feeding sweets
अजमेर में आम आदमी पार्टी ने मनाया जश्न। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी अजमेर ने जिलाध्यक्ष रवि बालोटिया एवं लोकसभा प्रभारी त्रिवेंद्र पाठक के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद बजरंग गढ़ चौराहे पर मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी और ढोल बजाकर जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


आप प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया है, जिसमें दिल्ली की निर्वाचित सरकार को अब LG से निजात मिलेगी। अब दिल्ली विधानसभा खुद दिल्ली की जनता के लिए नीतियां तय करेगी, दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और स्थानांतरण के अधिकार भी अब दिल्ली सरकार को प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन

10 गुना तेजी से हो पाएंगे विकास कार्य
उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार के जिन कामों को केंद्र की भाजपा सरकार एलजी के माध्यम से रोकती थी, वह अब नहीं कर पाएगी। ऐसे में दिल्ली का विकास अब 10 गुना तेजी के साथ हो पाएंगें और जनता को सुविधाएं बढ़ाने का काम हो पाएगा। जिलाध्यक्ष रवि बालोटिया ने कहा कि आम आदमी की जीत हुई है, दिल्ली की जनता जीत गई, दिल्ली विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार मिल गया। जनता के काम को गति मिलेगी, सरकार अब दिल्ली की जनता के लिए और अच्छे से काम करेगी और जनता के विकास कार्यों को गति मिलेगी। आप कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जश्न मनाया है। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और आतिशबाजी कर अपना जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed