फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A procession of the accused in the case of exploitation of minor students was taken out in Vijayanagar

Ajmer News: विजयनगर में नाबालिग छात्रों के शोषण का मामला, आरोपियों का पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

Thu, 20 Feb 2025 08:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

Ajmer News: विजयनगर कांड में लिप्त आरोपियों का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों में न्याय की उम्मीद जागी है। 

विज्ञापन
A procession of the accused in the case of exploitation of minor students was taken out in Vijayanagar
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग स्कूल छात्रों के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक विधि विरुद्ध संघर्षरत किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने विजयनगर थाने पहुंचकर पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद, अजमेर की एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया, जबकि अन्य संदिग्धों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

जनता में सुरक्षा और विश्वास बहाल करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विजयनगर थाना अधिकारी और वृत्त अधिकारी मसूद ने आरोपियों का कस्बे में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य आरोपी करीम कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों में न्याय की उम्मीद जागी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे की जांच तेजी से जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed