फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A massive fire broke out in a junk warehouse in ajmer

Ajmer: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दस लाख रुपये का हुआ नुकसान

Mon, 13 Nov 2023 01:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 Nov 2023 01:46 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर के घुघरा गांव में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने का मामाल सामने आया है। आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण गोदाम मालिक को 10 लख रुपये का नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
A massive fire broke out in a junk warehouse in ajmer
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के घुघरा गांव में सोमवार सुबह कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूचना पर अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण गोदाम मालिक को 10 लख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में आग लगे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गोदाम को लेकर विरोध भी जताया। सिविल लाइन थाना पुलिस आग लगने के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जयपुर रोड स्थित घुघरा गांव में सोमवार सुबह 8 बजे के करीब कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के करीब 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। गोदाम मालिक लोहाखान निवासी मंगतू ने बताया कि आग लगने के कारण उन्हें 10 लाख का नुकसान हुआ है। 13 महीने पहले ही उन्होंने कर्ज लेकर गोदाम खोला था। आज के कारण गोदाम का सारा माल जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से तोड़फोड़ कर निकाला सामान
भीषण आग लगने के कारण अग्निशमन विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी के माध्यम से तोड़फोड़ कर आग को बुझाया गया। आग बुझाने के बाद सारे सामान को गोदाम से बाहर निकाला गया। 

ग्रामीणों ने जताया विरोध
आग लगने के कारण गांव के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव में गोदाम खोलने को लेकर उन्होंने शिकायत दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को गोदाम में आग लगने के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीण गांव में गोदाम बंद करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed