{"_id":"61e3d00b0b1bd9106e103882","slug":"a-31year-old-woman-allegedly-hanged-herself-to-death-over-torture-by-her-husband-and-inlaws-in-ajmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा
Sun, 16 Jan 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:28 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात की है। महिला ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में अपने पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने पर 31 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला ने शनिवार शाम आत्महत्या कर ली और मामला तब सामने आया जब उसके पिता घर लौटे।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया कि उसने अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों की वजह से यह कदम उठाया है। पुलिस ने कहा कि उसने अपने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का भी आरोप लगाया, पुलिस ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन