फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Class 8 Board Exam Results to Be Announced Tomorrow Evening from Shiksha Sankul Jaipur

Ajmer News: कल शाम घोषित होंगे 8वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, शिक्षा संकुल जयपुर से होगा रिजल्ट का एलान

Sun, 25 May 2025 02:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 02:11 PM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल शाम पांच बजे कक्षा आठवीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। जयपुर में शिक्षा संकुल से इन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Ajmer News: Class 8 Board Exam Results to Be Announced Tomorrow Evening from Shiksha Sankul Jaipur
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम कल यानी सोमवार शाम को घोषित किया जाएगा। शिक्षा संकुल, जयपुर से परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे और शाम 5 बजे परिणाम जारी करेंगे।

विज्ञापन


राज्यभर के सरकारी और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 12 लाख 64 हजार विद्यार्थी इस वर्ष 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान राज्य के सभी जिलों में किया गया था। शिक्षा विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है और अब परिणाम अपलोड की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थी अपने विद्यालयों के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर भी परिणाम उपलब्ध रहेगा। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने संबंधित पोर्टल से लॉगिन कर छात्रों की मार्कशीट डाउनलोड कर वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि शिक्षा विभाग पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ परीक्षा प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है और शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि राजस्थान सरकार ने 8वीं बोर्ड परीक्षाओं को दोबारा से बोर्ड स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया था, ताकि प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सके। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अब उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं, जिससे उन्हें उच्च कक्षाओं के लिए अच्छी तैयारी मिल सके।


रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों की अंकों के आधार पर प्रोन्नति की जाएगी। यदि कोई विद्यार्थी असफल रहता है, तो उसे वैकल्पिक परीक्षा देने की सुविधा दी जाएगी। अब लाखों विद्यार्थियों और उनके परिजनों की निगाहें सोमवार शाम 5 बजे आने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed